फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Get e-KYC done for family members registered in ration card, only then you will get full ration

Meerut News: राशनकार्ड में दर्ज परिवार के सदस्यों की कराएं ई-केवाईसी, तभी मिलेगा पूरा राशन

Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Get e-KYC done for family members registered in ration card, only then you will get full ration
मेरठ। राशन कार्डधारकों को पूरा राशन लेने के लिए परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करानी होगी। फर्जी नाम जोड़कर की जा रही राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने इसके लिए ई-केवाईसी शुरू की है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पिछले साल वन नेशन वन कार्ड स्कीम शुरू की थी। इसके तहत कार्डधारक देश के किसी भी राज्य में सरकारी दुकान से राशन प्राप्त कर सकते है। स्कीम लागू होते ही सभी सदस्यों के आधार कार्ड को लिंक कराया गया था। इसके बावजूद कुछ राशन डीलरों ने राशन कार्ड बनवाकर उसमें फर्जी सदस्यों के नाम जोड़ दिए। डीलर ऐसे फर्जी सदस्यों का राशन हजम कर रहे हैं। पहले के बने राशन कार्ड में यदि पांच साल से कम उम्र के बच्चों का नाम जुड़ा है और अब वह बड़े हो चुके है तो उनके आधार कार्ड को अपलोड कराना होगा। इसके बाद ही ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसके बिना उन्हें राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

31 जुलाई तक कराना होगा केवाईसी
जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार का कहना है कि सभी खाद्य निरीक्षकों और दुकान संचालकों को ई-केवाईसी कराने को कहा गया है। इसके लिए अभी 31 जुलाई की तिथि निर्धारित है। अभी तक मात्र 40 प्रतिशत ही ई-केवायसी का कार्य हो पाया है। केवाईसी कराना सभी के लिए अनिवार्य है। यदि कोई कार्डधारक केवाईसी नहीं कराता तो उसके जुलाई के राशन में कटौती की जा सकती है। केवाईसी कराने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed