फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Get corona examination of the patient at the beginning, refer to medical immediately

शुरू में ही कराएं मरीज की कोरोना जांच, तत्काल मेडिकल रेफर करें

Sat, 26 Sep 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Get corona examination of the patient at the beginning, refer to medical immediately
शुरू में ही कराएं मरीज की कोरोना जांच, तत्काल मेडिकल रेफर करें
विज्ञापन

मेरठ। अस्पताल में आने वाले मरीज की शुरू में ही कोरोना की जांच कराएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे तत्काल मेडिकल रेफर किया जाए। यह निर्देश सीएमओ डॉ. राजकुमार ने मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियाम में आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालकों से कही।
उन्होंने कहा कि हमें कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी लानी है, इसके लिए बेहतर से बेहतर इलाज करना जरूरी है। सीएमओ ने कहा कि मरीजों के तीमारदारों की समस्या सुनें और मरीज को पूरी तरह से संतुष्ट करें।
विज्ञापन

कार्यशाला के दूसरे दिन 70 प्राईवेट अस्पताल व नर्सिंग होम के संचालको व प्रतिनिधियों ने भाग किया। सीएमओ डॉ राजकुमार ने कहा कि ऐसा देखने में आया है कि प्राईवेट अस्पताल शुरू में मरीज का इलाज करते है तथा कुछ दिन बाद उसकी कोरोना जांच कराते है। उमरीज की कोरोना जांच शुरू में ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि सितंबर में प्राईवेट अस्पतालों द्वारा मेडिकल कालेज रेफर किए गए मरीज में से 35 की एक या दो दिन में ही मृत्यु हो गयी। उन्होने कहा कि प्राईवेट अस्पतालों को यह जानना जरूरी है कि मरीज को कब व किस स्थिति में रेफर करना है। अब हर मृत्यु का डेथ ऑडिट किया जाएगा। इस दौरान डॉ टीवीएस आर्य, एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, डब्लूएचओ के एसआरसी डॉ. संजय मल्होत्रा, डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. प्रिया बंसल व निजी अस्पतालों के संचालक, चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed