{"_id":"6a8b231b9b2a0853be08fea1","slug":"generator-parts-stolen-from-under-construction-house-thieves-caught-on-cctv-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108584-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निर्माणाधीन मकान से जनरेटर का सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निर्माणाधीन मकान से जनरेटर का सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शिव सिटी कॉलोनी में चोरों ने निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाकर जनरेटर का सामान चोरी कर लिया। घटना 15 और 16 अगस्त की मध्यरात्रि हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज की।
कॉलोनी निवासी अभिनव ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनका निर्माणाधीन मकान है। रात में चोर वहां घुसे और जनरेटर से करीब 25 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह हुई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चोर दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित के अनुसार, चोरों ने पास के एक अन्य मकान में भी घुसकर जनरेटर से सामान चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --