फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   General Knowledge exam successfully completed

Meerut News: सकुशल संपन्न हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा

Fri, 07 Nov 2025 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
General Knowledge exam successfully completed
खरखौदा के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा में शामिल होते छात्र-छात्राएं (संवाद)
खरखौदा। अमर उजाला द्वारा आयोजित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा के तहत शुक्रवार को सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। 6 नवंबर से नेशनल ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। शुक्रवार को सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें खरखौदा क्षेत्र के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एक घंटे की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रत्येक छात्र ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस दौरान कई छात्रों ने बताया कि इस परीक्षा में हिस्सा लेने से उनके स्तर की जांच होगी तथा भविष्य में अगले ओलंपियाड में वह अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य रोबिन सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed