{"_id":"5ad65bf14f1c1b5f098b516c","slug":"geeto-se-baba-shab-ko-kiya-yaad2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीताों से बाबा साहब काो किया याद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीताों से बाबा साहब काो किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आधी-अधूरी व्यवस्थाओं में शुरू हुए नौचंदी मेला और पटेल मंडप के कार्यक्रमों में लोगों का टोटा दिखाई दे रहा है। बीते सालों में जिस पटेल मंडप में श्रोताओं को बैठने का स्थान नहीं मिल पाता था, वहां अब 40-50 लोग ही जुट पा रहे हैं। मंगलवार को पटेल मंडप में आयोजित एक शाम डा. आंबेडकर के नाम कार्यक्रम का भी यही हाल मिला। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डा. आंबेडकर के जीवन पर विचार रखे वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीतों के माध्यम से बाबा साहब को याद किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी ने किया। चौ. चरण सिंह विवि के प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व विराट है। संविधान में वंचित और महिलाओं को कई प्रकार के अधिकार प्रदान किए गए। डा. चरण सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर कष्ट सहकर देशहित और समाज हित में काम किया। अपर नगरायुक्त ने भी बाबा साहब पर अपने विचार रखे। पंचशील म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने देश भक्ति और बाबा साहब पर आधारित गीत गाए। श्रोताओं की कम उपस्थिति को लेकर चर्चा रही। कार्यक्रम में नरेन्द्र राष्ट्रवादी, पार्षद राजकुमार, जगपाल बौद्ध, डा. मनोज जाटव, अंकुर गोयल, जिले सिंह, इकरामुददीन, शाहिद, महेन्द्र भारती, संजय सिंह, सलीम मलिक आदि रहे।
विज्ञापन