फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gave more work through manrega for migrate laobours say dm

प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा काम दें : डीएम

Sun, 07 Jun 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
gave more work through manrega for migrate laobours  say dm
तालाबों का निरीक्षण करते डीएम अनिल ढींगरा व सीडीओ ईशा दुहन। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव राजपुर व अहमदपुरी में शनिवार को डीएम व सीडीओ ने तालाबों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीडीओ को मनरेगा के तहत प्रवासी मजदूरों को काम देने के निर्देश दिए। डीएम ने तालाब के पास पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

नगर के राजपुर व अहमदपुरी गांव में तालाब की खोदाई चल रही है। जिसमें मनरेगा के तहत प्रवासी मजदूर काम में लगे हैं। शनिवार को डीएम अनिल ढिंगरा और मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) ईशा दुहन ने तालाबों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर अपने घरों में है। सरकार ने मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य देने की बात कही है। जिससे इस समय में इन्हें रोजगार मिले। बताया कि मनरेगा के तहत मजदूरों को तालाब के खोदाई, सरकारी रास्ते एवं जनपद में फैक्ट्रियों में रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग कार्य करना चाहते हैं वह अपने ब्लॉक में पहुंच कर मनरेगा के आवेदन कर सकते है। सीडीओ ईशा दुहन ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए ब्लॉक के बीडीओ, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव को निर्देश दिए गए है। अधिकारियों ने गांव राजपुर में तालाब के पास पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed