फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gaushala will be reconstructed at a cost of 10 crores

Meerut News: 10 करोड़ की लागत से गोशाला का होगा पुनर्निर्माण

Tue, 04 Apr 2023 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gaushala will be reconstructed at a cost of 10 crores
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित पिंजरोपाल गोशाला का पुनर्निर्माण 10 करोड़ की लागत से होगा। राष्ट्रीय गोसेवा प्रमुख डाॅ. दिनेश ने लोगों से गोसेवा के लिए आगे आने तथा गांवों में गोशाला स्थापित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर रोड स्थित पिंजरोपाल गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गोसेवा प्रमुख डाॅ. दिनेश ने गोवंश से जीवन में होने वाले लाभों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गाय के गोबर और गाेमूत्र का कई दंवाइयों में उपयोग हो रहा है। वहीं अन्य उत्पाद भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव में गोशाला के लिए भूमि है, उसको चिह्नित कर गोशाला स्थापित करें तथा गोवंश को सुरक्षित करें। उपस्थित लोगों से एक-एक गाय अवश्य पालने का आह्वान किया। कहा कि गोवंश को संरक्षित करने के लिए सरकार पैसा दे रही है।
विज्ञापन

वहीं, इस मौके पर जानकारी दी गई कि गोशाला का 10 करोड़ रुपये की लागत से पुर्ननिर्माण किया जाएगा। जिसमें गैस प्लांट, गायों के नहाने का स्थान, ग्रीन एरिया, भूसा रखने का स्थान, मैनेजर, चिकित्सक आदि के लिए क्वार्टर आदि का निर्माण किया जाएगा। इसका नक्शा तैयार कर एमडीए को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। नक्शा स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गोसेवा परिवार मवाना व हस्तिनापुर के कुछ लोगों द्वारा मिनी मेट्रो गोशाला को सुपुर्द की गई। यह मिनी मेट्रो नगर में प्रतिदिन भ्रमण कर गोशाला के लिए चोकर, रोटी, सब्जी, सब्जी की कटिंग आदि एकत्र करेगी। इस मौके पर चार सदस्य निर्माण समिति की गठन किया गया। जिसमें मोहित जैन, मुकेश गुप्ता आदि को रखा गया है। अध्यक्षता गोशाला अध्यक्ष फूल सिंह तथा संचालन मंत्री अशोक शर्मा ने किया।

इस मौके पर अतिथियों में सूर्य प्रकाश टांक, दर्शन लाल अरोरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पवन कुमार रस्तौगी, डाॅ. अजयवीर गर्ग, डाॅ. संजय वीर गर्ग, अमर रस्तौगी, महेश आर्य, आदित्य गोयल आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed