Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gaurav Bhati elected as president again

Meerut News: गौरव भाटी पर जताया आलाकमान ने भरोसा, फिर बने जिला अध्यक्ष

Fri, 13 Nov 2026 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Bhati elected as president again
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। कांग्रेस के आला कमाने गौरव भाटी पर फिर से भरोसा जताते हुए जिला अध्यक्ष बनाया है। लखनऊ में शुक्रवार को संगठनात्मक कार्यशाला हुई। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एआईसीसी द्वारा नियुक्त कोऑर्डिनेटर रेहाना चिश्ती की रिपोर्ट पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गौरव भाटी के नेतृत्व पर पुनः विश्वास जताया।
इस अवसर पर प्रियंका गांधी, राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना एवं इमरान मसूद सहित शीर्ष नेतृत्व ने गौरव भाटी को पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त करते हुए स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव मेरठ जिले में उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो दोबारा विश्वास जताया है, वह उसके लिए हृदय से आभारी हैं। पिछले कार्यकाल में संगठन के स्तर पर जो भी कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनाधार से जुड़ा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर और जन-जन तक पहुंचकर जनता की समस्याओं को उठाएंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी दिशा-निर्देश देगा, उसका पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ पालन करते हुए चुनावी तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव भाटी की पुनर्नियुक्ति पर अनिरुद्ध त्यागी, शबी खान, प्रदीप अरोड़ा, सय्यद आमिर रज़ा, राकेश कुशवाह, अरुण कौशिक, तरुण शर्मा, योगी जाटव, उमरदराज, उवैस अंसारी, इरशाद सैफी, हारून इदरीसी, मतलूब, रहीस चौहान, मास्टर आसिफ, मुजीब खान, तालिब कुरैशी, अरब खान, मनोज वर्मा, राकेश शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed