फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gas pipeline broken, supply affected for two hours

Meerut News: गैस की पाइपलाइन तोड़ी, दो घंटे आपूर्ति रही प्रभावित

Tue, 07 Jan 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gas pipeline broken, supply affected for two hours
मेरठ। रुड़की रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी के गली नंबर 6 के बाहर नगर निगम के कर्मचारियों ने खुदाई करते समय गैल गैस की पाइपलाइन तोड़ दीए जिसके कारण क्षेत्र के कई परिवारों की गैस आपूर्ति प्रभावित हो गई। गैल गैस कंपनी के कर्मचारियों ने 2 घंटे की मशक्कत करने के बाद गैस की पाइपलाइन को ठीक किया उसके बाद ही गैस आपूर्ति सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

रुड़की रोड पर छठी वाहिनी पीएसी कृष्णा नगर डोरली अंसल टाउन रोशनी कुंज कॉलोनी और पल्लवपुरम आदि क्षेत्रों में गेल गैस की आपूर्ति होती है। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे नगर निगम के कर्मचारी कृष्णा नगर में खुदाई कर रहे थे इस दौरान गैस की पाइपलाइन टूट गई और गैस आपूर्ति प्रभावित हो गई। इन समस्त कॉलोनी में रहने वाले परिवारों में गैस की आपूर्ति प्रभावित होते ही हलचल मच गई। लोगों ने गेल गैस कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा तो पाइपलाइन टूटने की जानकारी मिल सकी।
विज्ञापन

गेल गैस कंपनी के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि निगम आदि सड़क पर कार्य करने वाले सभी विभागों को पूर्व में पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है कि वह गैस की पाइपलाइन के ऊपर कार्य न करें। इसके बावजूद भी नगर निगम के कर्मचारी आए दिन कहीं न कहीं गैस की पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कृष्णा नगर में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा पाइपलाइन को ठीक करने में कर्मचारियों को लगभग 2 घंटे मशक्कत करनी पड़ी इसके बाद क्षेत्र के परिवारों को गैस की आपूर्ति दी गई। नगर निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण अमित शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। गैस की पाइप लाइन ठीक करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed