फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gas leaked from geyser while bathing in bathroom, sports businessman burnt

Meerut News: बाथरूम में नहाते समय गीजर से गैस लीक, स्पोर्ट्स व्यापारी झुलसा

Wed, 04 Dec 2024 01:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
Gas leaked from geyser while bathing in bathroom, sports businessman burnt
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के छोटा बाजार में मंगलवार सुबह बाथरूम में नहाते हुए स्पोर्ट्स व्यापारी मयंक महाजन गीजर से गैस लीक होने से झुलस गए। वह आधे घंटे तक बेहोशी की हालत में बाथरूम में पड़े रहे। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी कमर और हाथ झुलस गए हैं।
विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के छोटे बाजार में रहने वाले मयंक महाजन स्पोर्ट्स व्यापारी हैं। उनकी सूरजकुंड पर दुकान है। मंगलवार सुबह वह नहाने गए थे। उनके भाई ध्रुव महाजन ने बताया कि काफी समय बाद भी मयंक बाथरूम से बाहर नहीं आए। उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इससे परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, मयंक बेहोश पड़े थे। बाथरूम में गैस गीजर से धुआं निकल रहा था। इससे परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने मयंक को तुरंत सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि मयंक के दस से 15 प्रतिशत तक हाथ-पैर झुलस गए हैं। समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया गया, नहीं तो कुछ भी हो सकता था। अब उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
शहर में गैस गीजर के इस्तेमाल में लापरवाही के कारण हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार गैस गीजर लगाने के लिए बाथरूम को हवादार होना चाहिए। इससे गीजर से निकलने वाली कार्बन मोनो-ऑक्साइड के खतरे से बचा जा सकता है। गीजर का तापमान 40-45 डिग्री के बीच रखें। बाथरूम के अंदर गीजर का इस्तेमाल पर ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से दिल के मरीजों को गैस गीजर के इस्तेमाल से बचना चाहिए। गीजर से विषैली गैस शुरुआत में ही निकलती है, इसलिए उसे ऑन करते ही बाथरूम में न घुसें। पहले पानी बाल्टी में भर लें और गीजर बंद करने के बाद नहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में हुए मामले
1. 19 दिसंबर 2015 गंगानगर एफ-ब्लॉक में 22 वर्षीय बीफार्मा तृतीय वर्ष के छात्र रवि की बाथरूम में गीजर की गैस लीक होने से मौत।
2. एक दिसंबर 2020 परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव खानपुर बांगर गांव में डॉ. सलीम अख्तर की पत्नी शीबा प्रवीन की गीजर की गैस लीक होने से मौत।
3. 31 दिसंबर 22 : ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बाथरूम में दम घुटने से पूर्व मैनेजर की मौत।
4. 29 जनवरी 23 : जागृति विहार में इंजीनियर की पत्नी की दम घुटने से मौत
5. 28 जनवरी 2023 जागृति विहार सेक्टर-8 में शादी के दो दिन बाद ही इंजीनियर पारस कुमार की पत्नी वैशाली की गैस गीजर से बाथरूम में दम घुटने से मौत।
6. 29 जनवरी 2023 देहली गेट के कोटला बाजार में 8वीं की छात्रा 15 वर्षीय परवीन खातून पुत्र शराफत की बाथरूम में गैस गीजर से दम घुटने से मौत।
7 15 नवंबर 24 : सिविल लाइंस क्षेत्र में हीटर से घुटा रिटायर्ड प्रोफेसर का दम, मौत

इसलिए हानिकारक है गैस गीजर
कार्बन मोनो-ऑक्साइड शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने वाले लाल रक्त कोशिकाओं पर असर डालती है। आमतौर पर जब कोई सांस लेता है तो हवा में मौजूद ऑक्सीजन हीमोग्लोबिन के साथ मिल जाती है। हीमोग्लोबिन की मदद से ही ऑक्सीजन फेफड़ों से होकर शरीर के अन्य हिस्सों तक जाती है। कार्बन मोनोऑक्साइड सूंघने से हीमोग्लोबिन मॉलिक्यूल ब्लॉक हो जाते हैं और शरीर का पूरा ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रभावित हो जाता है। ऑक्सीजन न मिलने के कारण शरीर की कोशिका नष्ट होने लगती हैं।


चिकित्सकों की सलाह

हीटर, अंगीठी और गैस गीजर चलाने से कमरे या बाथरूम के अंदर की ऑक्सीजन खत्म हो जाती है। इससे भारी कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनती है। यह हीमोग्लोबिन पर 200 गुना ज्यादा चिपकती है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और व्यक्ति बेहोश हो जाता है। धीरे-धीरे सांस की गति रुक जाती है। हीटर, अंगीठी और ब्लावर बंद कमरे में न चलाएं। सर्दी के मौसम में इसका ज्यादा इस्तेमाल होता है। लिहाजा सावधानी जरूरी है। - डॉ. वीरोत्तम तोमर, सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ






हीटर, अंगीठी, ब्लावर चलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि कमरे में हवा आ रही हो। हीटर के पास कमरे में पानी भी भरकर रख सकते हैं। गैस गीजर चलाते समय ध्यान रखें कि बाथरूम में रोशनदान जरूर हो। - डॉ. तनुराज सिरोही, फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed