{"_id":"59f33d304f1c1b9f678b7a90","slug":"gas-leakage-scandal-the-investigation-team-has-to-make-efforts-to-collect-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव कांड : जांच टीम को डाटा जुटाने में करनी पड़ रही मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव कांड : जांच टीम को डाटा जुटाने में करनी पड़ रही मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरशादी लाल शुगर मिल के डिस्टलरी से गैस रिसाव के कारण बच्चों की सेहत बिगड़ने के मामले में जांच पड़ताल विभिन्न स्तरों पर जारी है। इस मामले में केंद्रीय जांच टीम को डाटा जुटाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। तीसरे दिन भी टीम को गैस कांड से संबंधित पूरा डाटा नहीं मिल सका है। उधर, तीसरे दिन टीम ने गैस कांड से प्रभावित स्कूल में स्कूल प्रबंधन से बात करके जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
10 अक्तूबर को सरशादी लाल शुगर मिल के डिस्टलरी से गैस रिसाव के कारण करीब 300 बच्चों की हालत खराब हो गई थी। 110 बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 57 बच्चों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया था। इस कांड से पूरे प्रदेश में खलबली मच गई थी। पिछले तीन दिनों से इस मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय केंद्रीय जांच टीम शामली में आई हुई है। टीम को आए शुक्रवार को तीन दिन हो गए, लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी द्वारा टीम द्वारा मांगा जा रहा गैस कांड के संबंध में पूरा डाटा तक नहीं दिया गया। नतीजतन केंद्रीय जांच टीम को खुद ही डाटा बनवाना पड़ रहा है। उधर, शुक्रवार को जांच टीम डॉक्टर अशोक तालियान के नेतृत्व में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज और शिशु मंदिर में पहुंची। टीम ने वहां पर प्रधानाचार्या रविंद्र कुमार और उमेश सिंह से बातचीत की। टीम ने स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों की सूची मांगी और गैस कांड से संबंधित हर एक रिपोर्ट स्कूल से तलब की। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो स्कूल में एक एक-एक बच्चे से बात की जाएगी। इसके बाद टीम आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सीएमओ कार्यालय लौट आई। इस दौरान उनके साथ आईडीएसपी कार्यक्रम की डाक्टर शाईस्ता तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
दयानंद नगर की आबादी का रिकार्ड भी मांगा
टीम दयानंदनगर मोहल्ले में हर पहलू पर जांच करेगी। टीम ने नगर पालिका से कॉलोनी की आबादी की डिटेल मांगी है। इसके साथ ही टीम मिल की डिस्टलरी और स्कूल के बीच पड़ने वाली बस्ती के लोगों से भी घर जाकर बात करेगी। इस दौरान वहां मौजूद एक अन्य स्कूल के बच्चों और स्कूल के प्रबंधन से भी इस संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार से शुरू होगी पड़ताल
अभी टीम रिकार्ड एकत्र करने में व्यस्त है। रिकार्ड पूरा मिलने के बाद ही जांच की जा सकती है। जिसके चलते सोमवार से टीम जांच शुरू कर करेगी।
टीम प्रभारी डॉक्टर अशोक तालियान ने बताया कि टीम स्कूल में गई थी और वहां पर प्रधानाचार्य से बात की गई, उनसे पूरा डाटा मांगा गया है और बच्चों से बात करने के लिए उनका रिकार्ड भी मांगा जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/