फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gas hundred rupees expensive in a month, subsidy already stopped

एक माह में गैस सौ रुपये महंगी, सब्सिडी पहले ही कर दी बंद

Mon, 21 Dec 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gas hundred rupees expensive in a month, subsidy already stopped
मेरठ। लॉक डाउन में गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी एकाएक बंद कर दी गई थी। इसका कारण सिलिंडर के दाम सस्ते होना बताया गया। फिर एक बार गैस के दाम आसमान छूने लगे हैं, लेकिन सब्सिडी का अता पता नहीं है।
विज्ञापन

जनपद में लगभग आठ लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। अप्रैल में कोरोना संकट के बीच इन उपभोक्ताओं को आखिरी बार सब्सिडी का लाभ मिला। तब सिलिंडर के दाम 739.50 रुपये रहे और सब्सिडी के 162.43 रुपये खाते में पहुंचे। अफसरों ने दावा किया कि सिलिंडर 577 रुपये का हो गया है, जिस कारण सब्सिडी बंद कर दी गई है। दिसंबर में एक बार फिर सिलिंडर के दाम बढ़कर 692 रुपये हो गए हैं, जिससे उपभोक्ता में बेचैनी बढ़ी है।
विज्ञापन

महंगे सिलिंडर का नहीं होता था एहसास
रोहटा रोड निवासी गीता वर्मा का कहना है कि सब्सिडी मिलने से महंगे सिलिंडर का एहसास नहीं होता था। अब सिलिंडर धीरे-धीरे उसी दाम पर पहुंच रहा है।
उपभोक्ताओं को मिलनी चाहिए सब्सिडी
मलियाना निवासी पुष्पा का कहना है कि एक महीने में दो बार गैस के दाम बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। अब उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलनी चाहिए।
साल भर सब्सिडी की स्थिति
महीना गैस (रु.) सब्सिडी (रु.)
जनवरी 709.50 157.86
फरवरी 853.50 291.00
मार्च 801.00 231.00
अप्रैल 739.50 162.43
मई 577.00 00
जून 588.50 00
जुलाई 592.00 00
अगस्त 592.00 00
सितंबर 592.00 00
अक्टूबर 592.00 00
नवंबर 592.00 00
दिसंबर 692.00 00
जल्द होगी स्थिति स्पष्ट
आयल कंपनी के अफसरों से बात की गई है। उन्होंने बताया कि 100 रुपये बढ़ने के बाद सरकार और कंपनी के बीच विचार-विमर्श चल रहा है। जल्द सब्सिडी पर स्थिति साफ होगी। - नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed