फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gas connections distributed to women under the Ujjwala scheme

Meerut News: महिलाओं को वितरित किए उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन

Fri, 12 Dec 2025 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Gas connections distributed to women under the Ujjwala scheme
दौराला- 26 महिलाओं को वितरित किए गए उज्ज्वला गैस कनेक्शन। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। समौली गांव के पास स्थित सरल भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर शुक्रवार को उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम रहे।

उन्होंने 26 लाभार्थी गृहणियों को गैस कनेक्शन, चूल्हा और सिलिंडर वितरित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। एजेंसी संचालक पीयूष गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विशाल गुप्ता, अभिनव गुप्ता, अमित रस्तोगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में गरीबों को लाभ देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला गैस योजना है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं, गरीब लोगों की समस्याओं को देखते हुए उज्ज्वला गैस योजना, खुले में शौच मुक्त भारत अभियान योजना, हर घर बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना चलाकर गरीबों को लाभ दिया गया है। इस दौरान मोहन सैनी, संजय गुप्ता, रवि चौधरी, नीटू चौधरी, ब्रिजेश यादव, जयवीर सिंह, अंकित, मनीष, शुभम गुप्ता, मोहम्मद आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed