{"_id":"69c30398b0941904d90eaf29","slug":"gas-agency-owners-son-accused-of-beating-consumer-meerut-news-c-72-1-mct1002-150656-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गैस एजेंसी संचालक के बेटे पर उपभोक्ता को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गैस एजेंसी संचालक के बेटे पर उपभोक्ता को पीटने का आरोप
विज्ञापन
परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित एक गैस एजेंसी पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि सिलिंडर लेने पहुंचे एक उपभोक्ता की एजेंसी संचालक के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आधा दर्जन युवक एक अकेले युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार परतापुर क्षेत्र का रहने वाला एक युवक मंगलवार को मोहिउद्दीनपुर स्थित वर्धमान गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने गया था। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर से लाइन में खड़ा था। घंटों इंतजार के बाद जब उसका नंबर नहीं आया तो उसने ऑफिस में बैठे संचालक से जल्दी सिलिंडर देने का अनुरोध किया। पीड़ित का आरोप है कि इसी बात पर संचालक का बेटा भड़क गया और उसने अपने साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लाल शर्ट पहने युवक को कई लोग मिलकर पीट रहे हैं।
पुलिस ने छुड़ाकर दिलाया सिलिंडर
हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर पीड़ित युवक को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए उपभोक्ता को गैस सिलिंडर दिलवाया और उसे सुरक्षित घर भिजवाया। दूसरी ओर गैस एजेंसी संचालक ने मारपीट के आरोपों को नकारते हुए अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि युवक शराब के नशे में एजेंसी पर पहुंचा था और कर्मचारियों के साथ बदतमीजी कर रहा था जिसके कारण कहासुनी हुई। संचालक के मुताबिक बाद में उसे सिलिंडर देकर वहां से भेज दिया गया था।
विज्ञापन
सीओ ब्रह्मपुरी, सौम्या अस्थाना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।