{"_id":"5b3e72024f1c1b0e278b4c78","slug":"garmi-me-umas-ne-nikaala-dum","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और उमस ने किया परेशान, बारिश का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और उमस ने किया परेशान, बारिश का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को फिर से उमस और गर्मी ने परेशान कर दिया। तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। दिन रात का पारा फिर से चढ़ गया। आसमान पर हल्के बादल तो है, लेकिन बारिश नहीं हो रही।
जुलाई शुरू होते ही मौसम का मिजाज भी बदल गया है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के साथ मौसम बदल रहा है। तापमान जहां 33 डिग्री के पास पहुंच गया था, अब फिर से बढ़ता हुआ 36 तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। सुबह के समय हल्के बादलों के बीच मौसम धीरे-धीरे साफ हो गया। तेज धूप और उमस के साथ गर्मी का पारा बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 66 और न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की की अपेक्षा रात के तापमान में 3.4 डिग्री और दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ उमस ने भी मौसम को बदला है। शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। अभी अच्छी बारिश के लिए नया सिस्टम नहीं बना है, जिस कारण से शहरवासी गर्मी से परेशान है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तराखंड की और मानसून के जाने के कारण यहां मौसम ऐसा हो रहा है। आने वाले दिनों में मौसम बदलेगा और अच्छी बारिश हो सकती है।