{"_id":"671059124ba9058d6e02f2bb","slug":"garbage-is-not-being-disposed-of-the-corporation-is-setting-it-on-fire-meerut-news-c-14-1-mrt1004-682785-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कूड़े का निस्तारण नहीं, आग लगा रहा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कूड़े का निस्तारण नहीं, आग लगा रहा निगम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कूड़े का निस्तारण करने में नाकाम नगर निगम अब कूड़े में आग लगाकर वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। लोहियानगर में रोजाना कूड़े के पहाड़ में आग लगा दी जाती है। इसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बुधवार रात लोगों ने कूड़े में लगी आग की वीडियो बनाई, जिससे वह एनजीटी में भेजने की बात कही है।
हापुड़ रोड पर लोहियानगर में कूड़े के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ लगे हैं। वहां से 200 मीटर की दूर पंडित बख्शीदास इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राएं और शिक्षक बीमार हो रहे हैं। नगर आयुक्त डीएम को प्रधानाचार्य भी पत्र लिख चुके हैं। कूड़े का निस्तारण करने में फेल निगम ने कचरे का पहाड़ खत्म करने के लिए उसमें आग लगा दी। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि कूड़ा निस्तारण करने के लिए एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम के साथ अनुबंध हुआ है। कूड़े में आग लगाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
आंदोलन की चेतावनी : काजीपुर निवासी गौरव गुर्जर ने बुधवार को गांव के लोगों संग लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर हंगामा किया। चेतावनी दी कि अगर वैज्ञानिक पद्धति के तहत कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया तो वह ग्रामीणों के साथ 21 अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शन करेंगे।