{"_id":"6aad435dfb158b465b0da4b7","slug":"ganpati-bid-farewell-after-five-days-of-worship-clouds-of-abeer-and-gulal-filled-the-air-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1305253-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ
विज्ञापन
कई स्थानों ने पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन, गणपति प्रतिमा का विसर्जन
- हवन-पूजन और महाआरती के बाद निकली भव्य विसर्जन यात्राएं
- ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे महिला, पुरुष और बच्चे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में पांच दिवसीय गणपति पूजन के बाद शुक्रवार को कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन और महाआरती कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शास्त्रीनगर तिकोना पार्क स्थित गणेश मंदिर में पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। एनसी अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आए 150 तीमारदारों को भोजन वितरित किया गया। विसर्जन यात्रा के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज और मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता रहे। इस दौरान सुभाष चंद्र गोयल, नरेश चंद्र अग्रवाल, नवीन चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार गर्ग, हरि बिश्नोई, महेश चंद्र रस्तोगी, अनुज कृष्ण आदि मौजूद रहे।
आदर्श नगर स्थित दर्पण शूटिंग क्लब परिसर में भी पांच दिवसीय गणपति पूजन के समापन पर हवन, पूजन और आरती हुई। इसके बाद आदर्श नगर से नानू की नहर तक भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस अवसर विशाल गर्ग, प्रथम अग्रवाल, अर्पित जिंदल, गुल्लू ठाकुर, दिव्या गुप्ता, प्रियंका गर्ग, दीक्षिता और प्रियल रहीं।
विज्ञापन
सेवादारों ने की गणपति की आरती सदर तेली मोहल्ले में श्री गणपति सेवा समिति द्वारा गणेश महोत्सव के पांचवें दिन मां काली सेवा समिति के सेवादारों ने गणपति महाराज की महाआरती की। प्रधान सेवक पंकज कुमार ने धूप, विशाल ज्योति, वस्त्र, शंख, चंवर और पुष्पमाला से आरती उतारी। ढोल-नगाड़ों और घंटों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आशीष शर्मा, कुमुद शर्मा, आर्यन चावला, सुंदरम जैसवाल, नैतिक राठौर, वीरेश शर्मा, उत्कर्ष सक्सेना मौजूद रहे।
कंकरखेड़ा मंदिर महादेव में मुख्य यजमान नीरज मित्तल ने आरती की और पूजन पंडित संजय त्रिपाठी ने कराया। आदर्शनगर श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर कल्याणी में भजन-कीर्तन आदर्शनगर श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर कल्याणी में शाम 6 बजे से 7 बजे भजन-कीर्तन हुआ। पंडित गणेश ठाकुर ने पूजन किया। इस अवसर पर हरकिशोर गुप्ता, अतुल गुप्ता, आलोक गुप्ता, रजनी गुप्ता, किरण गुप्ता आदि रहीं। सिद्धपीठ संकटमोचन हनुमान श्री बालाजी मंदिर में गणेश उत्सव पर पूजन राजेश, दर्पण, अर्णव, रंजीत, भव्य ने किया। पूजन महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने कराया। महाआरती रात्रि 8:30 बजे होगी।