{"_id":"6aafe4d072c0dd6a49025ff2","slug":"ganpati-bappa-morya-come-back-soon-next-year-meerut-news-c-43-1-smrt1044-101009-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
विज्ञापन
गणपति बाबा को शोभा यात्रा के दौरान तिलक लगाकर स्वागत करते भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर मनोज आदि
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित चामुंडा मंदिर में चल रही सात दिवसीय गणेश उत्सव में रविवार को पंडित महेश चंद अग्निहोत्री के मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। इसके बाद गणेशजी की नगर में ढोल, नगाड़ों, बैंड-बाजे तथा डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
उद्घाटन भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर, समाजसेवी डॉ. मनोज अघाना, अनिल अग्रवाल तथा पूर्व चेयरमैन तबारकउल्ला खां ने गणेशजी को तिलक तथा माला पहनाकर किया। शोभायात्रा में महिलाओं के गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के उद्घोष से माहौल और भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा का समापन कंठी माता मंदिर पर हुआ। इसके बाद गढ़ गंगा ब्रजघाट पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर अनुज गुर्जर, अमित सैनी, सुंदर खटीक, श्रीभगवान, हीरा लाल, संजय प्रजापति, सुभाष, कमल कंसल, नवनीत कंसल, अखिल अग्रवाल, गिरीश गर्ग, भूरे माली, मुन्ना, नसीब आलम खान, मुमताज आलम, तारिख खां, खुर्रम, सुहेल, खुर्रम महल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुस्लिमों ने किया शोभायात्रा का स्वागत
कस्बा शाहजहांपुर में गणेश शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के नसीब आलम, तबारकउल्ला खांन, तारिख खान, मुमताज आलम, चेयरमैन वसीउर्रहमान ने जगह-जगह शोभायात्रा में मौजूद लोगों का फूल बरसाकर, प्रसाद व जलपान कराकर स्वागत किया।