फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster with 25,000 bounty arrested, sent to jail.

Meerut News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 25 Sep 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Gangster with 25,000 bounty arrested, sent to jail.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी कन्हैया को सरधना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कन्हैया निवासी बहादुरपुर, थाना सरधना है। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ थाना सरूरपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने पर एसएसपी की ओर से 16 सितंबर को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को थाना सरूरपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष गौरव कुमार की ओर से अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर कन्हैया समेत 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि आरोपी गिरोह बनाकर लूट जैसी वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed