{"_id":"6a9058ce9df4357e51014591","slug":"gangster-who-sold-stolen-mobile-phones-in-bangladesh-and-nepal-injured-in-an-encounter-meerut-news-c-72-1-mct1011-158422-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बांग्लादेश और नेपाल में लूट के मोबाइल को बेचने वाला गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बांग्लादेश और नेपाल में लूट के मोबाइल को बेचने वाला गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
गैंगस्टर शरद गोस्वामी गैंग का सक्रिय सदस्य, 12 प्राथमिकी दर्ज
- राजस्थान पुलिस का पांच हजार रुपये का इनामी है अनस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस की बुधवार देर रात शरद गोस्वामी गैंग के सक्रिय सदस्य और राजस्थान पुलिस के पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश गैंगस्टर अनस से मुठभेड़ हो गई। मोहमकपुर पुलिया के पास रेलवे लाइन किनारे हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में अनस पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गैंगस्टर लूट के मोबाइल को बांग्लादेश व नेपाल में बेचने का काम करता है।
सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि बुधवार देर रात यह गिरफ्तारी हुई है। मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड निवासी गैंगस्टर अनस को अस्पताल में उपचार दिलाया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई मुख्य बिंदु प्राप्त हुए हैं। आरोपी के गैंग में शामिल अन्य साथियों की जानकारी हुई है।
-12 मुकदमे दर्ज, गैंगस्टर एक्ट में भी आरोपी
सीओ के मुताबिक, अनस के खिलाफ मेरठ के अलग-अलग थानों में लूट और अन्य आपराधिक मामलों समेत 12 प्राथमिकियां दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी आरोपी है। राजस्थान पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
-बांग्लादेश और नेपाल तक मोबाइलों के नेटवर्क का दावा
सीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में अनस ने खुद को शरद गोस्वामी गैंग से जुड़ा बताया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूर्व में लूट और छीने गए मोबाइल फोन की बांग्लादेश और नेपाल में खरीद-फरोख्त में शामिल होने की बात भी बताई है। पुलिस इन दावों की जांच कर रही है और मोबाइलों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उपचार पूरा होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
-- -- -- -- -