फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster Tillu Pandit caught from Goa gets bail

Meerut News: गोवा से पकड़े गए गैंगस्टर टिल्लू पंडित को मिली जमानत

Tue, 19 Nov 2024 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Gangster Tillu Pandit caught from Goa gets bail
मेरठ। शास्त्रीनगर में घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी घोषित होने के बाद जेल भेजे गए गैंगस्टर नीरज शर्मा उर्फ टिल्लू पंडित को जमानत मिल गई है। आरोपी के खिलाफ 12 से अधिक केस दर्ज हैं। आरोपी को अभी केस में जेल में रहना होगा।
विज्ञापन

नौचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर-एक निवासी सतेंद्र व शैलेंद्र के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 21 सितंबर को शैलेंद्र अपनी बहन सीमा, शैलेश, मां फूलवती, रितू, जनक राज गर्ग और अक्षय समेत करीब 15 लोगों के साथ सतेंद्र के मकान पर पहुंचा था। वहां पर सतेंद्र के मकान में घुसकर कार में तोड़फोड़ और गमले तोड़ दिए। टिल्लू ने यहां छह राउंड फायरिंग की थी। गोली लगने से सतेंद्र और ईंट लगने से उसके बेटे नकुल व विवेक चौधरी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है। टिल्लू पंडित को पुलिस ने गोवा से कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब कोर्ट ने टिल्लू पंडित को इस मामले में जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article