{"_id":"68ffe43f38acb237bf06ce99","slug":"gangster-salim-deewana-murder-case-shooter-shanu-arrested-in-encounter-injured-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1012213-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गैंगस्टर सलीम दीवाना हत्याकांड का शूटर शानू मुठभेड़ में गिरफ्तार, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गैंगस्टर सलीम दीवाना हत्याकांड का शूटर शानू मुठभेड़ में गिरफ्तार, घायल
विज्ञापन
मेरठ। थाना टीपीनगर पुलिस ने सलीम दीवाना हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी शानू उर्फ शान मोहम्मद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तीन महीने पहले आरोपी ने कचहरी से लौटते समय सलीम दीवाना की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद भाग गया था।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना टीपीनगर पुलिस रविवार देर रात रेलवे लाइन के किनारे मलियाना बंबा पर चेकिंग कर रही थी। रेलवे लाइन पार करके एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया, लेकिन वाहन चेकिंग देख वापस भागने लगा। पुलिस को संदेह हुआ और पीछा करना शुरू किया। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर किया ताे जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और घायल हो गया। आरोपी की पहचान शानू उर्फ शान मोहम्मद निवासी गली नंबर 21 मोहल्ला लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। उस पर थाना सिविल लाइन से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। घायल को उपचार दिलाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
यह था मामला-- -
एसपी सिटी ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हासिमपुरा पुलिस चौकी के पास 30 जुलाई की शाम छह बजे गैंगस्टर सलीम उर्फ दीवाना उर्फ मोगली (45) की बाइक सवार शानू और उसके साथियों ने सरेआम दो गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान सलीम कचहरी से बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। वह लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर के पहलवान नगर का निवासी था। इस हत्याकांड में अभी दो आरोपी और वांछित चल रहे है और उनकी भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -

यह था मामला