{"_id":"68b6fe7a645df8150603c1fc","slug":"gangster-nisar-with-a-bounty-of-25-thousand-arrested-meerut-news-c-72-1-smrt1021-139813-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी गैंगस्टर निसार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी गैंगस्टर निसार गिरफ्तार
विज्ञापन
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुई डकैती में था शामिल
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर गााजियाबाद के सुदामापुरी निवासी निसार को गिरफ्तार किया है। निसार और उसके साथियों के खिलाफ 28 फरवरी को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि 9 नवंबर 2024 की रात टीपीनगर थाना क्षेत्र में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुई डकैती में निसार भी शामिल था। अपने साथियों के साथ मिलकर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद आरोपी ट्रांसफार्मर का सामान, मोबाइल, महिलाओं से आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। एक सप्ताह बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना जॉनी उर्फ टुंडा समेत पप्पन, निसार, सोनू, फरमान और बंटी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की गोली लगने से सोनू घायल भी हुआ था। बाद में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गए थे।
गिरोह के सदस्यों के खिलाफ हरियाणा मे भी लगभग 50 मुकदमे दर्ज हैं। गाजियाबाद के मधुबन विहार थाने में भी मुकदमा दर्ज है। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस निसार और उसके साथियों को तलाश कर रही थी। गिरोह का सरगना जॉनी उर्फ टुंडा हरियाणा में ट्रांसफार्मर चोरी के दौरान दोनों हाथ खो बैठा था। इसके बाद भी उसने अपराध की राह नहीं छोड़ी है।