फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster action taken against four accused in Gulista murder case

Meerut News: गुलिस्ता हत्याकांड के चार आरोपियों पर गैंगस्टर की करवाई

Fri, 02 Jan 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Gangster action taken against four accused in Gulista murder case
नोएडा निवासी महिला का शव बोरे में बिजौजी-गोविंदपुर संपर्क मार्ग पर मिला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। करीब 11 माह पहले क्षेत्र के गांव बिजौली के जंगल में नोएडा निवासी गुलिस्ता की हत्या कर शव फेंकने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
खरखौदा पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2025 को बिजौली-गोविंदपुर संपर्क मार्ग पर बोरे में एक महिला का शव मिला था। घटना के दो दिन बाद पत्नी की तलाश में मेरठ मोर्चरी पहुंचे नोएडा निवासी पति पीतम ने शव की पहचान अपनी पत्नी गुलिस्ता के रूप में की थी। इस मामले में पीतम सिंह ने अपने दो भाइयों अजय व दलवीर, गोविंदपुर निवासी मुस्तफा और साजिद के खिलाफ पत्नी गुलिस्ता को बहला फुसला ले जाने और खरखौदा क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में लाकर हत्या करने व पहचान मिटाकर शव ठिकाने लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पीतम सिंह ने बताया था कि वह अपनी पत्नी संतोष व अपने बच्चों के साथ नोएडा में रहता था। वहीं पर जनपद संभल के थाना हयात नगर के गांव घुरैटा निवासी गुलिस्ता भी मजदूरी करती थी। गुलिस्ता ने धर्म परिवर्तन कर उससे शादी की थी। उसकी शादी से उसके भाई दलबीर व अजय और गोविंदपुर निवासी मुस्तफा नाराज थे। तीनों ने उसकी पत्नी की हत्या कर शव गोविंदपुर के जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी मिली कि गैंग लीडर मुस्तफा ने अपने साथी साजिद अजय व दलबीर के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बना रखा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed