{"_id":"67159d49f41d1985d60cbd97","slug":"gangster-action-against-father-son-murderers-meerut-news-c-14-mrt1021-686362-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिता-पुत्र के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिता-पुत्र के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव खिंदाैड़ा में चार माह पूर्व आम के बाग में पानी देने के विवाद में गोलियों से भूनकर की गई पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस नामजद सातों हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी हत्यारोपी जेल में बंद है।
मेरठ के थाना जानी स्थित गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी पप्पू ठेकेदार आम के बाग ठेके पर लेते थे। उन्होने गांव खिंदौड़ा में बाग ठेके पर लिया हुआ था। पप्पू का 21 जून को पड़ोसी किसान के साथ बाग में पानी देने को लेकर विवाद हो गया था। दिन में समझौता होने के बावजूद आरोपियों ने रात में पप्पू ठेकेदार और उनके पुत्र शाहनवाज उर्फ राजा व चांद पर तबाड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। घायल चांद ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई थी। पुलिस ने मामले में मोहित उर्फ बादशाह, दीपक, बिट्टू, सुधीर, लवली, दीपक त्यागी व आसिफ निवासी खिंदौड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।