फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster Abhishek arrested with a reward of Rs 25 thousand

Meerut News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर अभिषेक गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Gangster Abhishek arrested with a reward of Rs 25 thousand
थाना कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने अवैध हथियार तस्कर गैंगस्टर अभिषेक उर्फ अमन तोमर निवासी खुर्जा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेजा है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि लोहियानगर थाना पुलिस ने कुछ महीने पहले अवैध पिस्टलों की तस्करी करने वाले अभिषेक उर्फ अमन तोमर और उसके साथियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। बाद में वो जमानत पर जेल से बाहर आ गया। इसके बाद लोहियानगर पुलिस ने उसे पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। अभिषेक और उसके आठ साथियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुध किया गया था। इस केस की विवेचना थाना कोतवाली के थानेदार जितेंद्र सिंह कर रहे है। अभिषेक और उसके साथियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि रविवार को थाना प्रभारी कोतवाली और स्वॉट टीम ने वांछित गैंगस्टर अभिषेक उर्फ अमन तोमर को बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र की ज्ञानलोक कालोनी से उसके मकान से गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके दो साथी मुईज व राशिद पहले से ही जेल में है। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed