फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gangraped with teenager girl

किशोरी का अपहरण, गैंग रेप का आरोप

Mon, 06 Dec 2021 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
gangraped with teenager girl
किशोरी का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने अपहरण कर लिया। बाद में किशोरी को बरामद कर लिया गया। परिजनों ने इन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और जबरन शादी करने के दबाव का भी आरोप लगाया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो धारा बढ़ाई जाएगी।

यह किशोरी रविवार दोपहर घर से सामान लेने क लिए गई थी। आरोप है कि पड़ोस के दो युवक उसे बाइक पर उठाकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परतापुर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उससे पूछताछ की। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस का कहना है कि देर रात तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed