फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gangrape after kidnneping teen girl. after that he throught fly over in uncoinsence

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया ओर बेहोश पीड़िता को फ्लाईओवर पर फेंककर हुए फरार

Sun, 27 Sep 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
gangrape after kidnneping teen girl. after that he throught fly over in uncoinsence
सरूरपुर(मेरठ)। थाना क्षेत्र के कस्बे से एक सप्ताह पहले अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने उत्तरखंड से बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि कस्बे के ही दो युवक उसे ले गए थे और सामूहिक दुष्कर्म कर बाईपास पर नशे की हालत में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक कस्बे से एक सप्ताह पूर्व किशोरी को दो युवक अगवा करके ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को नशे की हालत में मेरठ-मुजफ्फरनगर बाईपास पर फेंककर फरार हो गए। उसे होश आया तो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को उसने पूरी जानकारी दी। उक्त व्यक्ति उसे अपने घर उत्तराखंड के भगवानपुर ले गया। वहां युवती परिवार के बीच रह रही थी। किशोरी ने अपने घर फोन कर सूचना दी। शुक्रवार रात परिजन पुलिस को लेकर भगवानपुर पहुंच गए। पुलिस किशोरी को लेकर थाने आ गई। किशोरी ने बताया कि आरोपी कस्बे के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस को सूचना देने पर परिजनों को मारने की धमकी दी है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से रिपोर्ट करने की गुहार लगाई है। सूत्रों के अनुसार किशोरी को ही दबंगों ने थाने में ही धमका दिया। समाचार लिखे जाने तक किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस संबंध में सीओ सरधना राजेंद्र प्रताप शाही का कहना है कि पीड़ित किशोरी का मेडिकल और बयान कराए जाएंगे। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन पर धमकाने का आरोप
सरूरपुर। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी के परिजनों ने बताया कि आरोपी चेयरपर्सन के जान पहचान के हैं। कार्रवाई करने पर धमकी दी गई है। इसे लेकर भी पीड़ित दहशत में है। वहीं इस मामले में चेयरपर्सन पति तसलीम अहमद ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। आरोपियों से उनका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed