फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gange Ch Yamuna Conservation Yatra welcomed on reaching Hastinapur

गंगे च यमुने संरक्षण यात्रा का हस्तिनापुर पहुंचने पर किया स्वागत

Sun, 28 Feb 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gange Ch Yamuna Conservation Yatra welcomed on reaching Hastinapur
गंगे च यमुने संरक्षण यात्रा का हस्तिनापुर पहुंचने पर किया स्वागत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। स्वामी प्रणवानंद के नेतृत्व में गंगे च यमुने संरक्षण यात्रा का शनिवार को क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर संघ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शाम को गंगा यात्रा कस्बे में ठहरी। रविवार सुबह मखदुमपुर घाट से हवन पूजन के बाद आगे की ओर प्रस्थान होगा।
गंगा को निर्मल और स्वच्छ प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयासों से गंगे च यमुने संरक्षण यात्रा तीर्थ धाम शुक्रताल से शुरू हुई। भीमकुंड घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धनंजय व पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक विद्या सागर जैन, सह जिला संघ चालक जय प्रकाश गुप्ता, जिला प्रचारक ललित शंकर, जिला संयोजक सुधीर त्यागी, खंड संघ चालक मुकेश ठाकुर, खंड कार्यवाह रविंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी, जिला मंत्री सुनील पोसवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेश बाला, मंडल अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, हरिओम शर्मा, प्रधानाचार्य अनुज शर्मा, यात्रा जिला प्रमुख विपेंद्र सुधा वाल्मीकि आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वामी प्रणवानंद ने कहा कि गंगा हम सब के लिए जीवनदायिनी है। यह पावन धरती कौरव-पांडवों की वैभवशाली राजधानी और भीष्म पितामह की भूमि है। गंगा का यहां से प्राचीन नाता रहा है। यहां पर गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना जरूरी है। गंगा को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प दिलाया गया। आदिवीर विद्याश्री आश्रम में भी स्वागत किया गया। बूढ़ी गंगा पर आरती की गई। गंगा यात्रा कस्बे के जैन स्नातक में रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना होगा
प्रांत संयोजक राम अवतार कहा कि हस्तिनापुर ऐतिहासिक नगरी है। गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था के चलते इसे प्रदूषण मुक्त रखना होगा। यह हमारी मोक्षदायिनी भी है। हर व्यक्ति को गंगा के प्रति संकल्प लेना होगा और उसे प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed