फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga's water level rises; flood threat looms over the Khadar area again.

Meerut News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, खादर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा

Sun, 27 Sep 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rises; flood threat looms over the Khadar area again.
बस्तोरा नारंग के समीप गंगा किनारे पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते तहसीलदार निरंकार सिंह स्रोत संवा
- भीकुंड पुल के संपर्क मार्ग और बस्तौरा-नारंग में कटान पर निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर अचानक तेजी से वृद्धि हुई है। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के तराई वाले गांवों के जंगलों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, भीकुंड पुल के पास पांडव टीले की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर भी दोबारा खतरा मंडराने लगा है।
रविवार शाम 6:00 बजे बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता घनश्याम दास के अनुसार हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज का गेज 292.90 मीटर और डिस्चार्ज 1,56,755 क्यूसेक दर्ज किया गया। बिजनौर बैराज का गेज 219.00 मीटर और डिस्चार्ज 1,47,989 क्यूसेक रहा। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सिंचाई विभाग और प्रशासन की ओर से खादर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। पिछले दिनों की अपेक्षा रविवार को गंगा के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। इससे दूधली खादर, भीकुंड, बस्तौरा और मखदूमपुर क्षेत्र के जंगलों में पानी भरने की स्थिति बन रही है। सबसे अधिक खतरा बस्तौरा-नारंग गांव के सामने गंगा के कटान से था।
विज्ञापन

हालांकि सिंचाई विभाग की ओर से यहां जीओ ट्यूब और परक्यूपाइन लगाए जाने के बाद कटान में काफी कमी आई है। जिस स्थान पर गंगा तेजी से कटान कर रही थी, वहां अब रेत जमा होने से कटान की दिशा बदल गई है। इससे गांव की ओर होने वाला कटान फिलहाल रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह ने बस्तौरा गांव के सामने गंगा कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जीओ ट्यूब लगाए जाने से काफी राहत मिली है। कटान अब दूसरी ओर हो गया है। प्रशासन जलस्तर और कटान की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed