फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga's water level increased due to rain on the mountains, Ganga canal's water got blocked due to silt

पहाडों पर बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, सिल्ट से रुका गंगनहर का पानी

Tue, 01 Jul 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased due to rain on the mountains, Ganga canal's water got blocked due to silt
भीमकुंड के जंगल में गंगा के पानी में डूबी धान की पकी फसल स्रोत संवाद
मेरठ। पहाड़ों पर हुई बारिश से गंगा का जल स्तर एक लाख क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया है, वहीं पानी के साथ सिल्ट आने से गंगनहर का पानी भी रोकना पड़ा है। अगर लगातार दो-तीन दिन तक नहर बंद रही तो दिल्ली समेत कई शहरों की जलापूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

दो-तीन दिन से पहाड़ों पर तेज बारिश हो रही है। पहाड़ गिर रहे हैं। इस कारण पानी में सिल्ट आ रही है। नहर में सिल्ट जमा न हो, इसके लिए सिंचाई विभाग ने रविवार दोपहर ही हरिद्वार से गंगनहर का पानी रोक दिया। इसका असर सोमवार को नहर में दिखाई देने लगा। भीमगोड़ा हरिद्वार से गंगनहर निकलती है। नहर का पानी जहां खेतों की सिंचाई में इस्तेमाल किया जाता है, वहीं मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली समेत कई शहरों की जनता की प्यास भी बुझाता है।
विज्ञापन

पानी के स्तर की निगरानी करने वाली टीम में शामिल तार बाबू सुधीर कुमार का कहना है कि शहरों को पानी की सप्लाई अभी प्रभावित नहीं होगी। अभी नहर में काफी पानी है। पहाड़ों पर अधिक बारिश के कारण पानी में सिल्ट आई थी। पानी रोकने के बाद से सिल्ट कम हो रही है। उम्मीद है कि 24 घंटे के बाद नहर में हरिद्वार से पानी छोड़ दिया जाएगा। उधर हरिद्वार से निकलकर बिजनौर बैराज होते हुए हस्तिनापुर से गुजर रही गंगा में भी बारिश के कारण जल स्तर बढ़कर एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंच गया है। अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed