फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga overflowed, crops drowned...water everywhere in the Khadar

उफनाई गंगा, डूबी फसलें...खादर में पानी ही पानी

Sat, 09 Aug 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ganga overflowed, crops drowned...water everywhere in the Khadar
मोरना/मीरापुर/पुरकाजी । गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ रही हैं। हजारों बीघा फसलें डूब गई है। 21 से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां आवागमन बंद है। गांव तक पानी आ जाने के कारण एहतियात के तौर पर लोग छतों पर डेरा जमाए हुए हैं। प्रशासन ने खतरे का सायरन बजाया और लोगों से एहतियात के तौर पर ऊंचे स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

गंगा बैराज से बिजनौर जाने वाला रास्ता बंद है। रामराज खादर क्षेत्र के गांवों और मजरों में पानी भरा हुआ है। सयाली गांव में सबसे अधिक पानी है। यहां आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चौहापुर, आलमपुर समेत तहसील क्षेत्र के करीब 21 गांवों के रास्तों पर पानी भर जाने से हालात विकट है।
विज्ञापन

मेरठ और मुजफ्फरनगर के बीच के खादर में हाथीपुर गावड़ी, लतीफपुर, चेतावाला, रहड़वा में ग्रामीणों की ओर से बनाए गए कच्चे पुल भी पानी में बह गए।
ग्रामीण किशन सिंह, सत्यदेव और जयपाल ने कहा कि चारे की सबसे ज्यादा समस्या है। मोरना क्षेत्र के महाराजनगर, खैरनगर, बिहारीगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में जलभराव के हालात है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह और तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने प्रभावित क्षेत्र का दौरान किया। एसडीएम ने बताया कि सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलानी के पानी से मुसीबत में घिर गए किसान
मोरना। रालोद की मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह ने सोलानी नदी खादर क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त मजलिसपुर तौफीर में पहुंचकर लोगों का हाल जाना। लक्सर मार्ग पर पानी अधिक होने के कारण छोटे वाहनों का आवागमन रुक गया है। महाराजनगर, खैरनगर, सिताबपुर में खेतों व घरों में पानी घुस गया है। पशुओं को चारे और गांव में पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। सोलानी नदी पुल पर बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। भाजपा के शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, प्रधान योगेश चौहान, मदनपाल प्रधान ने ट्रैक्टर ट्राॅलियों के काफिले के साथ बाढ़ग्रस्त गांवों में जाकर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस मौके पर नायब तहसीलदार ब्रजेश सिंह, राजस्व निरीक्षक सुनील शर्मा, सीवीओ जितेन्द्र गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कपूर, डॉ. रविदीप सिंह, लेखपाल मनोज कुमार मौजूद रहे। क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। पशुओं के उपचार का इंतजाम भी किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने किया पुरकाजी खादर का दौरा
पुरकाजी। खादर क्षेत्र के रास्तों पर पानी आ जाने से जहां ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रशासनिक व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पुरकाजी के खादर क्षेत्र का दौरा किया। गांव भदोला, फरकपुर, पांचली, रतनपुरी, रजगल्लापुर, रामनगर, धुममनपुरी आदि गांव के ग्रामीणों से मिलकर फसलों के नुकसान की व अन्य समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुरकाजी लक्सर हाइवे के नीचे लगे लोहे के पुल को हटवाने की पुरजोर मांग की। नदी के किनारे खड़े पेड़ों को भी ग्रामीणों ने कटवाने की मांग रखी। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, सीएमओ डाॅ. सुनील कुमार तेवतिया, सिचांई विभाग के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा, जेई शरद कुशवाहा, तहसीलदार राधेश्याम गौंड, एसडीओ विद्युत कपिल मुनि, प्रभात तोमर, मनोज चौहान मौजूद रहे।

चंदा इकट्ठा कर ग्रामीणों ने बनाया रास्ता
पुरकाजी। सोलानी नदी का पानी कई गांवों के रास्तों पर भर गया है। पानी भर जाने से गांव शेरपुर नंगला का मुख्य रास्ता टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। रास्तों से बाइक आदि दुपहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्य से बाहर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. गुलशन कुमार , संदीप कुमार , जॉनी, शेखर, राजा, राहुल, जगदर्शन आदि ग्रामीणों ने बताया कि अपने निजी खर्चे से खंभों का इंतजाम करके अस्थाई रास्ता चालू किया गया है। रास्ते ज्यादा खराब होने के कारण कैबिनेट मंत्री व अधिकारी गांव शेरपुर नगला तक नहीं पहुंच पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed