{"_id":"603aaacd8ebc3ee8f61a44e5","slug":"ganga-nadee-ke-kinaare-sthit-jilon-mein-karaen-ganga-aaratee-kamishnar-city-news-mrt527546998","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sun, 28 Feb 2021 12:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:42 PM IST
सार
- गंगा नदी के किनारे स्थित जिलों में कराएं गंगा आरती : कमिश्नर
- मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश
- उप निदेशक समाज कल्याण के अनुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में मंडलीय विकास कार्यों की कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने आईजीआरएस एवं विकास कार्यों में रैंकिंग में सुधार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने गंगा नदी के किनारे स्थित जिलों में गंगा आरती कराने के लिए कहा। उन्होंने मंडलीय अधिकारियों से कहा कि मंडल में कार्यों के संबंध में आख्या लेने के लिए बनाये गये प्रोफार्मों में एकरूपता होनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर 37 एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, उप निदेशक समाज कल्याण के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव कम होने पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संसाधन व सुविधाएं होने पर भी संस्थागत प्रसव अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य से कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी बैठकों में कन्या सुमंगला योजना की भी समीक्षा करें। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में 80 परियोजनाओं में से 27 पर कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं में मंडल में 16 परियोजनाओं में से एक पर कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों नहीं कराया पोस्टमार्टम, गहराया सीएस की छात्रा की मौत का राज, उठ रहे ये बड़े सवाल
विज्ञापन
इस अवसर पर 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के कार्यों, 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं, सांसद निधि के कार्यों, अमृत योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, पेंशन योजनाएं, छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी आदि पर विस्तार से चर्चा की गई और निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ गाजियाबाद अस्मिता लाल, बुलंदशहर अभिषेक पांडेय, गौतमबुद्ध नगर अनिल कुमार सिंह, हापुड़ उदय सिंह आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/