फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ganga mela makhdumpur

मखदूमपुर गंगा घाट पर बसने लगी तंबुओं की नगरी

Thu, 07 Nov 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
ganga mela makhdumpur
12ई - मखदूमपुर गंगा मेले में जिला पंचायत सदस्यों आदि के लिए तंबू लगाकर तैयार कर दिए गए। (हस्तिनापुर) - फोटो : MAWANA
मखदूमपुर गंगा घाट पर बसने लगी तंबुओं की नगरी
विज्ञापन

मवाना/हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले मेरठ जनपद के एकमात्र ऐतिहासिक गंगा स्नान मेले की तैयारियां पूरी करने में मेला प्रशासन जुटा हुआ है। मेला स्थल पर बुधवार तक काफी संख्या में दुकानदार पहुंचे। मेला स्थल की बेरिकेडिंग और रास्तों का छिड़काव, मेला स्थल का मेन गेट, जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय सहित कई प्रोजेक्टों पर काम पूरा हो चुका है।
मखदूमपुर गंगा घाट पर जिला पंचायत द्वारा आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। गंगा स्नान के साथ पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीपदान और पिंडदान करते हैं। मुख्य स्नान 12 नवंबर को होगा। बुधवार को गंगा की रेती में तंबुओं का नगर बसना शुरू हो गया। इस समय गंगा के किनारे जिला पंचायत कार्यालय के लिए तंबू बना दिया है। इसमें जिला पंचायत के अधिकारियों सहित जिले के आला अधिकारी मेले का निरीक्षण करेंगे। मेला ठेकेदार रविंद्र शर्मा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिलाओं के लिए स्नान घाट व गंगा में अधूरी बेरिकेडिंग को अगले दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नौ नवंबर को मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में पुलिस बल तैनात
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मखदूमपुर मेला स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें एक इंस्पेक्टर, 10 दरोगा 8 हेड कांस्टेबल, 20 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल, दो महिला हेड कांस्टेबल, छह ट्रैफिक पुलिस के जवान, घुड़सवार व फायर ब्रिगेड आदि तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस
एसएसआई करतार सिंह ने बताया कि मखदूमपुर मेला स्थल पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए इस बार प्रशासन सख्त हो गया है। उन पर नजर रखने के लिए खुफिया पुलिस तैनात की गई है जो सिविल वर्दी में तैनात रहेगी।
ज्यादा सतर्कता की जरूरत
मवाना। मखदूमपुर से गंगा घाट की दूरी 2.5 किमी है। इस दूरी में कई ईख के खेत हैं। हालांकि जिला पंचायत द्वारा मखदूमपुर से लेकर गंगा घाट तक लाइट की व्यवस्था की जा रही है। यदि पुलिस फोर्स तैनात नहीं हुआ तो असामाजिक तत्व इतने लंबे रास्ते का लाभ उठाकर पैदल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसलिए ज्यादा सतर्कता की जरूरत है।

हस्तिनापुर मेले में पहुंचने लगे दुकानदार
हस्तिनापुर। प्राचीन ऐतिहासिक नगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर बूढ़ी गंगा के किनारे लगने वाले गंगा स्नान मेले की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं के लिए इस स्नान घाट आदि की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा करा दी गई है। इसका उद्घाटन 10 नवंबर को किया जाएगा। मेला स्थल पर दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस मेले में क्षेत्र के सैकड़ों लोग कर्णघाट स्थित बूढ़ी गंगा किनारे अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed