फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga is the lifeblood of Indian culture: Swami Vivekananda

गंगा भारतीय संस्कृति की जीवनधारा : स्वामी विवेकानंद

Mon, 25 May 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Ganga is the lifeblood of Indian culture: Swami Vivekananda
जानीखुर्द। गुरूकुल प्रभात आश्रम में प्रवचन सुनते ग्रामीण फोटो संवाद - फोटो : खूटेहना प्राथमिक स्वास्य केंद्र पर मरीजों को देखते चिकित्सक।
जानीखुर्द। गंगा दशहरा पर्व पर गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने यज्ञ में आहुति देकर और विद्वानों के विचार सुनकर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने गंगा दशहरा का आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवनधारा है। हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि हम गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पर्यावरण और नदी संरक्षण के प्रति जागरुक रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस आध्यात्मिक समागम में पुंडरी (हरियाणा) से पधारे स्वामी बलेश्वरानंद महाराज ने भी श्रद्धालुओं को अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को धर्म, निस्वार्थ सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। प्रवचन और आशीर्वचन के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगनहर में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। उपस्थित लोगों ने गंगा और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखने का सामूहिक संकल्प लिया। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed