फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Expressway to boost Meerut’s growth, connect 518 villages and open new avenues for jobs and industries

UP: गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ के विकास को मिलेगी रफ्तार, 518 गांव जुड़ेंगे, उद्योग और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

Mon, 20 Apr 2026 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Apr 2026 10:51 AM IST
सार

गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा। 518 गांवों को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे से सफर आसान होगा और औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

विज्ञापन
Ganga Expressway to boost Meerut’s growth, connect 518 villages and open new avenues for jobs and industries
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही मेरठ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की नई राह खुलने की उम्मीद है। यह एक्सप्रेसवे जहां आम लोगों के सफर को आसान बनाएगा, वहीं इसके किनारे बनने वाले औद्योगिक गलियारों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही उद्योग लगाने के अवसर मिल सकेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pollution: मेरठ की हवा हुई खराब, AQI 314 के साथ देश में तीसरे स्थान पर, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य चेतावनी

विज्ञापन
Trending Videos

518 गांवों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगा। यह मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत कई जिलों के 518 गांवों को जोड़ता है। इन गांवों के किसानों की जमीन पर यह एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हुआ है।

भविष्य में इस एक्सप्रेसवे को अमरोहा-बिजनौर के रास्ते हरिद्वार (उत्तराखंड) से जोड़ने की योजना भी है। इससे प्रयागराज में महाकुंभ और हरिद्वार में कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

चार बड़े एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्शन 
गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के चार बड़े एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। यह मेरठ-हापुड़ रोड से होकर लोहियानगर के पास मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे दिल्ली से प्रयागराज की दूरी कम हो जाएगी।

इसके अलावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उन्नाव और हरदोई के पास इंटरचेंज के जरिए इसे जोड़ा जाएगा। 92 किलोमीटर लंबे फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे से भी इसका संपर्क होगा। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर एयरपोर्ट लिंक के माध्यम से भी यह कनेक्टिविटी बढ़ाएगा।

विज्ञापन

कुंभ और महाकुंभ यात्रा होगी आसान
गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार से जुड़ने की योजना के बाद श्रद्धालुओं के लिए कुंभ और महाकुंभ के दौरान यात्रा और भी आसान हो जाएगी। इससे दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग सीधे प्रयागराज और हरिद्वार तक कम समय में पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed