फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Expressway Cluster to Open New Employment Opportunities, Boost Industrial Growth in Meerut

Development: गंगा एक्सप्रेसवे क्लस्टर से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, मेरठ को मिलेगा औद्योगिक ग्रोथ इंजन

Wed, 11 Mar 2026 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Mar 2026 12:12 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर के विकास के लिए 213.81 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे हजारों युवाओं को रोजगार और व्यापार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Ganga Expressway Cluster to Open New Employment Opportunities, Boost Industrial Growth in Meerut
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने मेरठ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर के विकास को हरी झंडी दे दी है। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होने वाला यह औद्योगिक कॉरिडोर मेरठ के लिए केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि भविष्य की खुशहाली का ग्रोथ इंजन साबित होगा।

विज्ञापन


सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस क्लस्टर के लिए 213.81 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद अब धरातल पर विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन


इस मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में बड़ी कंपनियों के कारखाने और वेयरहाउस खुलेंगे। इससे मेरठ और आसपास के जिलों के हजारों युवाओं को अपने ही शहर में नौकरी और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। स्थानीय प्रतिभा को अब रोजगार के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: यूजीसी, सवर्णों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, यूपी में फिर फतह हासिल करने को ये है RSS-भाजपा का नया फार्मूला

मेरठ और क्षेत्रवासियों को होंगे ये फायदे
1. व्यापारियों और निर्यातकों की बढ़ेगी ताकत :
मेरठ हमेशा से ही खेल सामग्री, कैंची और वाद्य यंत्रों का बड़ा केंद्र रहा है। इस क्लस्टर के बनने से स्थानीय व्यापारियों को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट मिलेगा। माल को स्टोर करने, पैक करने और भेजने की लागत कम होगी, जिससे मेरठ का उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेगा।

2. कनेक्टिविटी का सुपरफास्ट लाभ : गंगा एक्सप्रेसवे के बिजौली (मेरठ) से शुरू होने के कारण, यहां के क्लस्टर से माल सीधे प्रयागराज और आगे पूर्वांचल तक मात्र 6 घंटे में पहुंच सकेगा। 6-लेन (भविष्य में 8-लेन) के इस एक्सप्रेसवे से ट्रांसपोर्टेशन में लगने वाला समय और ईंधन दोनों बचेगा जो व्यापारिक मुनाफे को बढ़ाएगा।

3. विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और सुरक्षा : अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत यहां केवल फैक्ट्रियां ही नहीं लगेंगी, बल्कि आधुनिक फायर स्टेशन, भूमिगत जलाशय, निर्बाध बिजली सप्लाई और चौड़ी सड़कों का जाल बिछेगा। इससे पूरे क्षेत्र का रियल एस्टेट और कमर्शियल वैल्यू भी तेजी से बढ़ेगी।

4. बड़े निवेश का नया ठिकाना : यूपीडा द्वारा विकसित किए जा रहे इस कॉरिडोर के कारण देश-विदेश की बड़ी कंपनियां मेरठ में निवेश करने के लिए आकर्षित होंगी। औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ने से होटल, ट्रांसपोर्ट और सर्विस सेक्टर में भी भारी उछाल आएगा।

प्रोजेक्ट की स्थिति और तैयारी
मेरठ के बिजौली से प्रयागराज तक 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस वे को कई भागों में तैयार किया गया है। अगर हम मेरठ के अंतर्गत 22 किमी. का एक्सप्रेस-वे के हिस्से की बात करें तो अक्तूबर 2025 में ही काम पूरा हो गया। यहां बिजौली के निकट खड़खड़ी के पास टोल भी बनकर तैयार है।

गंगा एक्सप्रेस वे को छह लेन का बनाया गया है जिसका विस्तार करके आठ लेन का किया जा सकेगा। गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन ही नहीं दौड़ेंगे बल्कि आपातकाल स्थिति में लड़ाकू विमानों को भी उतारा जा सकेगा। एक्सप्रेस वे चालू हो जाने के बाद मेरठ से प्रयागराज की दूरी छह घंटे में पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed