गंगा एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री दरबार से सुलझेगा एलाइनमेंट, आज लखनऊ पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
- - किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
- - एलाइनमेंट बदले जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगी मुलाकात
विस्तार
उनके सामने गांव कांशी से बदलकर हाजीपुर किए गए एलाइनमेंट का मामला रखा जाएगा। यूपीडा की वेबसाइट पर जारी किए गए गंगा एक्सप्रेसवे के 12 चरणों में पहला चरण हाजीपुर से प्रस्तावित बताया गया है। इसके बाद से ही कांशी से लेकर खरखौदा तक के किसान गुस्से में हैं।
अमर उजाला ने अपने 27 अगस्त के अंक में गंगा एक्सप्रेसवे के सभी 12 चरणों की खबर प्रकाशित की थी। जिसमें पहले चरण को प्रस्तावित हाजीपुर से बताया गया। हालांकि, इससे पहले कांशी में एक्सप्रेसवे की कंसल्टेंट कंपनी एलएन मालवीय ने जमीन को चिह्नित किया था।
लेकिन हाजीपुर से वेबसाइट पर एलाइनमेंट का चरण अपलोड होने के बाद किसान नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी जमीन 14 महीनों से बंधक बना रखी थी। वहीं, हाजीपुर क्षेत्र में बैनामों पर रोक नहीं लगाई गई। इसके बाद भी वहां से एलाइनमेंट फाइनल किया जा रहा है।
हाजीपुर के किसानों ने भी बनाई कमेटी
वहीं, अब हाजीपुर क्षेत्र के ग्राम प्रधान भी एकजुट हो रहे हैं। उनका कहना है कि यूपीडा ने हमारे गांव से ही एलाइनमेंट के चरण को फाइनल कर वेबसाइट पर अपलोड किया है। उन्होंने भी इसके लिए एक कमेटी बना ली है।
वह भीगुरुवार को कमिश्नर से मिलेंगे। इसके अध्यक्ष हाजीपुर ग्राम प्रधान मोहम्मद शाहिद बनाए गए हैं। उनके साथ अन्य गांवों के किसान भी आ गए हैं। उनका कहना है कि अगर अब कोई भी एलाइनमेंट में बदलाव होता है तो वह हाईकोर्ट जाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/