फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga bathing fair in Makhdoompur will be guarded by CCTV cameras

Meerut News: मखदूमपुर में गंगा स्नान मेले पर होगा सीसीटीवी कैमरों का पहरा

Sun, 27 Oct 2024 04:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga bathing fair in Makhdoompur will be guarded by CCTV cameras
- सड़क, शौचालय, स्नागार, लाइट आदि कार्य के कार्य आदेश जारी
विज्ञापन

- 11 को जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगे मेला पूजन,
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मखदूमपुर में कार्तिक गंगा स्नान मेले पर सीसीटीवी कैमरों का पहरा होगा। गंगा पर महिला व पुरुषों के अलग-अलग घाट होंगे। जिला पंचायत मेले में जाने वाले रास्ते, शौचालय, महिलाओं के लिए स्नानागार, लाइट की व्यवस्था करा रहा है। इस पर जिला पंचायत लगभग 54 लाख रुपये का बजट खर्च कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनाती के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। इस बार मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है। सभी ठेकेदारों को समय से पहले कार्य पूरे करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
15 नवंबर को कार्तिक गंगा स्नान मेला है। वैसे तो पश्चिम उप्र में गढ़ गंगा पर बड़ा कार्तिक गंगा स्नान का बड़ा मेला लगता है। इसमें कई प्रदेशों के लोग गंगा स्नान करने और दीप दान करने पहुंचते हैं। उसी तर्ज पर जिला पंचायत मेरठ की तरफ से मवाना तहसील में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में भी गंगा किनारे कार्तिक गंगा स्नान मेला लगाया जाता है। मेले में श्रद्धालु अपनी भैसा बुग्गी, ट्रेक्टर और कारों से पहुंचते हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला पंचायत की तरफ से रास्ते बनाए जाते हैं। पथ प्रकाश और स्नान करने के लिए घाट लगाए जाते हैं। गंगा में घाट पर नाव की भी व्यवस्था की जाती है। पीएसी के जवान यानी गोताखोर की व्यवस्था की गई है। मेले को आकर्षक बनाने के लिए खेल खिलौने, प्रसाद आदि सामान की दुकानें सजायी जाती हैं। जिला पंचायत और पुलिस प्रशासन के कैंप लगते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात की जाती है। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी भारती धामा ने बताया कि मेले के संचालन के लिए चार सदस्य कमेटी भी बनायी गई है।
विज्ञापन


कार्तिक गंगा स्नान मेले को भव्य बनाने का काम किया जा रहा है। 11 नवंबर को मेले का पूजन करके उद्घाटन किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उद्घाटन से पहले सड़क आदि कार्य पूरा कराएं। उधर एसएसपी से मेले की सुरक्षा के लिए अधिक संख्या में पुलिस फोर्स की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed