{"_id":"5a81a5e44f1c1bf07b8b6e40","slug":"gang-rape-with-woman-thrown-in-the-condition-of-deportation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का इंजेक्शन देकर किशोरी से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में फेंककर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का इंजेक्शन देकर किशोरी से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में फेंककर फरार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली में घर में सो रही किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि किशोरी को नशे का इंजेक्शन लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी के पिता की तरफ से आरोपियों के खिलाफ शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात 14 वर्षीय लड़की अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि रात करीब दो बजे गांव के ही दो युवक घर में घुस गए और मुंह दबाकर उसको अगवा करके मकान से बाहर ले गए। एक सुनसान स्थान पर ले जाकर किशोरी को नशे का इंजेक्शन लगाया और गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पढ़ें : घर में अकेली महिला देख खराब हुई नियत, सामूहिक बलात्कार कर बनाया अश्लील वीडियो
विज्ञापन
उधर, किशोरी के परिजनों को जागने पर घर में जब किशोरी नहीं मिली, तो वह चिंता में पड़ गए। इसके बाद वह तलाशते हुए घर के बाहर कुछ दूरी पर पहुंचे, तो वहां सुनसान स्थान पर किशोरी बेहोश हालत में पड़ी मिली। रात में ही किशोरी को साथ लेकर उसके परिजन शामली कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी सूरज तथा भोलू निवासी लिलौन के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफी परवेज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/