फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang rape with girl, no action taken, letter written to the chief minister seeking justice

नाबालिग से गैंगरेप, नहीं हुई कार्रवाई, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगा न्याय

Tue, 12 Jun 2018 11:39 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Tue, 12 Jun 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with girl, no action taken, letter written to the chief minister seeking justice
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नाबालिग से गैंगरेप मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। जबकि आरोपी मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


मामला यूपी के सहारनपुर जिले का है। गंगोह थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे आरोपी पीड़िता एवं उसके परिजनों को मुकदमा वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। खौफजदा पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। 
विज्ञापन

 
बता दें कि 19 मई की दोपहर नगर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। तभी वहां पहुंचे मोहल्ला गुलाम औलिया आरोपी दिलदार पुत्र शरीफ़ ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया था। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर वहां इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को जो बताया उसे सुनकर उनके होश उड़ गए थे। किशोरी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अपने चार अन्य दोस्तों मोहल्ला गुजरान निवासी बाबा इरफान, गांव खानपुर गुर्जर निवासी फरमान एवं शारूख और गांव धलापड़ा निवासी सरवर के साथ जान से मारने की धमकियां देकर पिछले दो माह से उसके साथ गैंगरेप कर रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकडे़ गए मुख्य आरोपी दिलदार को जेल भेज दिया था। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में भी उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी और न्यायालय में भी किशोरी के बयान दर्ज करा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : निकाह का झांसा देकर युवती से करता रहा बलात्कार, फिर गांव में हुई पंचायत

अब पीड़ित परिवार का आरोप है कि गंगोह पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। एसएसपी को भी गंगोह पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ कर जेल भेज दिए जाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed