फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang rape with girl in Baghpat

यूपी: युवती को अगवा कर जबरन गैंगरेप, पीड़िता ने बताई आपबीती

Fri, 20 Apr 2018 05:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 20 Apr 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with girl in Baghpat
फाइल फोटो

छत पर सो रही एक युवती को गांव के ही दो युवक उठाकर जंगल में ले गए और उसके साथ जबरन गैंगरेप किया। पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। बिनौली थाना क्षेत्र के गांव में अपने मकान की छत पर सो रही एक युवती को गांव ही दो युवक जबरन जंगल में उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात का पता चलने पर युवती के परिजनों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर थाना पुलिस को सौंप दिया। युवती के पिता ने थाने पर दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल बागपत भेज दिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें : दलित किशोरी से गैंगरेप, गर्भवती होने पर बुलाई पंचायत और लगा दी इज्जत की बोली
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनौली थाने पर तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री मकान की छत पर सो रही थी। तड़के करीब चार बजे दोनों युवक उसकी पुत्री का चुन्नी से मुंह दबाकर जबरन जंगल में उठाकर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो गुस्साए परिजनों ने एक आरोपी सचिन उर्फ मुलायम को पकड़कर जमकर धुनाई कर थाना पुलिस को सौप दिया, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। पुलिस ने महिला कांस्टेबल की देखरेख में युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed