फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang busting adulterated liquor busted, four accused arrested, 30 liters of rectified liquor recovered

मिलावटी शराब बना रहे गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर रेक्टिफाइड शराब बरामद

Thu, 18 Feb 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gang busting adulterated liquor busted, four accused arrested, 30 liters of rectified liquor recovered
मिलावटी शराब बना रहे गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर रेक्टिफाइड शराब बरामद
विज्ञापन

खरखौदा। थाना पुलिस ने मंगलवार रात फफूंडा पीपलीखेड़ा संपर्क मार्ग स्थित निर्माणाधीन अस्पताल में छापा मारकर मिलावटी शराब बना रहे गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके चार साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 30 लीटर रेक्टिफाइड शराब समेत नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
सीओ किठौर बृजेश कुमार के अनुसार, मंगलवार रात्रि पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हापुड़ मेरठ रोड स्थित गांव फफूंडा में निर्माणाधीन अस्पताल में कुछ लोग मिलावटी शराब बना रहे हैं। छापा मारकर पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा। मौके से करीब 30 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, पांच किलो यूरिया, 22 पव्वे शराब से भरे हुए, 28 खाली पव्वे और एक बाइक बिना नंबर की बरामद की। पूछताछ में उनकी पहचान मुस्लिम पुत्र खान मोहम्मद, शहजाद पुत्र फकीरा, जाहिद पुत्र रहीसुद्दीन और रियाजुद्दीन पुत्र अहमद निवासी पीपलीखेड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह लोग इस सामान से अपमिश्रित शराब तैयार कर आसपास के गांव में बेचते थे। उन्होंने फरार साथियों के नाम आफरीन पुत्र अहमद शहीद, वाहिद पुत्र रहीसुद्दीन, फखरुद्दीन पुत्र मैहर निवासी पीपली खेड़ा और आसिफ पुत्र यासीन निवासी मुंडाली बताया। सीओ ने बताया कि गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed