फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganesha was installed in the temple with much fanfare

धूमधाम से की मंदिर में गणपति की स्थापना

Thu, 28 Aug 2025 05:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Ganesha was installed in the temple with much fanfare
दौराला- ​रेलवे स्टेशन ​​स्थित ​शिव मंदिर में भगवान गणेश स्थापित करने के दौरान मौजूद श्रद्धालु। 
दौराला। रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर में भगवान गणपति की स्थापना धूमधाम से स्थापना की गई। स्थापना से पहले ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा निकाली गई, जिसका भक्तगणों ने जगह-जगह पर स्वागत किया। आचार्य संदीप शर्मा ने विधिविधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। गणपति की स्थापना पर श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने गणपति स्थापना के बारे में जानकारी दी। बताया कि लोककथा के अनुसार गणपति स्थापना के पीछे कई कथा प्रचलित हैं, जिसमें एक कथा यह भी प्रचलित है कि महर्षि वेदव्यास ने महाभारत कथा की रचना के लिए गणेश भगवान को चुना था और भगवान गणेश ने बिना रुके 10 दिन में महाभारत लेखन की रचना की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए। इस दौरान विवेक शर्मा, करण शर्मा, अर्चित मित्तल, अरुण शर्मा, मंगूमल, सुमित, शिवम, शिवकुमार, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed