{"_id":"6aac58747fcfa6819f0ac1ca","slug":"ganesh-utsav-take-gajanan-onto-your-lap-mother-gauri-he-is-still-little-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1304325-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव : गोदी में बिठालो गौरा मां अभी छोटे हैं गजानन...पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश उत्सव : गोदी में बिठालो गौरा मां अभी छोटे हैं गजानन...पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
सरस्वती लोक में गणेश महोत्सव पर निकलती शोभायात्रा व भगवान की वेशभूषा में सजे कलाकार। स्रोत स्वय
मेरठ। सदर तेली मोहल्ला में गणेश महोत्सव के चौथे दिन काली पलटन भजन मंडली के सेवादारों ने गणपति दरबार सजाा। संचालक अमित गौतम ने गणेश वंदना के बाद जागो-जागो रे ज्वाला माई का आह्वान किया। भोले बाबा कमाल कर बैठे, गोदी में बिठालो गौरा मां अभी छोटे हैं गजानन...जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मनीष कपूर, देवेंद्र भसीन, शरद सक्सेना, गुलशन चड्ढा और विश्वजीत बिश्वास मौजूद रहे।
वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्ध पीठ बालाजी एवं शनि धाम मंदिर में महामंडलेश्वर महेंद्र दास जी महाराज ने मोदक का भोग लगाया। कंकरखेड़ा पैठ बाजार स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में मंदिर समिति के सचिव नीरज मित्तल ने आरती की। पंडित संजय त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण कराया।
रजबन बाजार में गणेश मित्र मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को समाजसेवी राजेश यादव ने साथियों के साथ पूजा की। इसके बाद लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। अमित कपूर, यश यादव, डिंपल कपूर, पिन्नू पठान और तुषार मनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गढ़ रोड राजराजेश्वरी मंदिर में दिव्यानंद महाराज ने सुबह शाम गणेश पूजन किया। आदर्श नगर सिद्धिविनायक मंदिर कल्याणी में पंडित गणेश ठाकुर ने महाआरती कराई। शाम छह बजे महिलाओं ने कीर्तन किया। शास्त्रीनगर तिकोना पार्क मंदिर में पुजारी पंडित अनमोल शर्मा ने एकदंत की पूजा कराई।
सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज ने गणेश पूजन किया। श्री बालाजी मंदिर में महंत आचार्य मनीष स्वामी के सानिध्य में गणपति पूजन हुआ। गुरु गोरखनाथ पावन धाम, गोरख दरबार में महंत शेखर गोरखपंथी ने पूजा कर भोग लगाया। सरस्वती लोक स्थित श्री जागेश्वर धाम मंदिर में पंडित भवन शास्त्री के सानिध्य में पूजन हुआ।