फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gandhi Jayanti Special: Hindus wore crescent moon and star on their shirts, while Muslims wore yellow tilak

गांधी जयंती विशेष: हिंदुओं की कमीज पर था चांद-सितारा, मुस्लिमों ने लगाया पीला टीका

Thu, 02 Oct 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Special: Hindus wore crescent moon and star on their shirts, while Muslims wore yellow tilak
मेरठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे। क्रांतिधरा से उनकी कभी न मिटने वाली यादेें जुड़ीं हैं। बापू 1920 में आए तो मेरठ की धरती भाईचारे की मिसाल बन गई। बापू के कारवां में हिंदुओं की कमीज पर चांद-सितारा का चिह्न और मुस्लिमों ने पीला टीका लगाया था। उन्होंने मेरठ कॉलेज में वट वृक्ष के नीचे आयोजित यज्ञ में आहुति देकर स्वतंत्रता की अलख जगाई थी।
विज्ञापन

महात्मा गांधी का मेरठ से खासा लगाव रहा। पहली बार वह वर्ष 1920 जनवरी में मेरठ आए थे। यहां पर रात्रि प्रवास किया और चार स्थानों पर सभाएं कीं। वह मेरठ कॉलेज गए और छात्रों से मुलाकात की। मेरठ कॉलेज में वट वृक्ष के नीचे उन्होंने यज्ञ में शामिल होकर आहुति दी थी। देवनागरी कॉलेज से घंटाघर तक निकाले गए जुलूस में लोगों ने हिंदू-मुस्लिम एकता का परिचय दिया था। जिमखाना और कैसल व्यू पर हुई जनसभाओं में गांधी जी ने खिलाफत और असहयोग आंदोलन को एक सूत्र में पिरोया।
विज्ञापन

इतिहासकार प्रो. केडी शर्मा बताते हैं कि देवनागरी कॉलेज में स्वागत समारोह के बाद उन्होंने जुलूस का नेतृत्व किया था। इसमें हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई। जुलूस में हिंदुओं ने चांद-सितारा का चिह्न और मुस्लिमों ने पीला टीका लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाब इस्माइल के यहां किया रात्रि विश्राम
वर्ष 1920 में रेलवे रोड चौराहे पर लोगों ने भव्य स्वागत किया था। यहां से वह टाउन हॉल पहुंचे और सभा की। इसके बाद जिमखाना मैदान गए। जिमखाना को तब बर्फखाना कहा जाता था। यहां सभा करने के बाद वह मेरठ कॉलेज गए और छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने वेस्ट एंड रोड पर नवाब इस्माइल के यहां पर रात्रि विश्राम किया था। इसके बाद गांधीजी 1929 में दोबारा मेरठ आए।
मेरठ में बना गांधी आश्रम का प्रधान कार्यालय
महात्मा गांधी पूरे देश में असहयोग आंदोलन को सफल बनाने के लिए जनसभा कर रहे थे। दूसरी ओर बनारस हिंदू विवि से इस्तीफा देकर आचार्य जेबी कृपलानी अपने 20 छात्रों के साथ मेरठ गांधी आश्रम की नींव रखी। गांधी आश्रम की स्थापना 30 नवंबर, 1920 में हुई। उस दौरान बापू भी गांधी आश्रम पहुंचे। वर्ष 1926 में गांधी आश्रम का प्रधान कार्यालय बनारस से मेरठ लाया गया था।

बरगद का पेड़ दिलाता है बापू की याद
मेरठ कॉलेज में स्थित मंगल पांडे हॉल के पीछे पार्क में बरगद का पेड़ आज भी बापू की याद दिलाता है। उन्होंने इसी पेड़ के नीचे बैठकर छात्र-छात्राओं को संबंधित किया और यज्ञ में हिस्सा लिया था। कॉलेज में लगे बरगद के पेड़ को देखने के लिए लोग बाहर से भी आते हैं। मेरठ कॉलेज के प्रो. राय का कहना है कि 1857 की क्रांति में कॉलेज के छात्रों ने सहयोग किया था। बरगद का पेड़ भारत छोड़ो आंदोलन की भी याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed