फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gajendra Verma will contest on teacher seat from Sharma faction

शर्मा गुट से शिक्षक सीट पर चुनाव लड़ेंगे गजेंद्र वर्मा

Sun, 24 Aug 2025 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Gajendra Verma will contest on teacher seat from Sharma faction
-एमएलसी शिक्षक व स्नातक चुनाव के लिए रणनीति बननी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्नातक व शिक्षक एमएलसी सीटों पर चुनाव के लिए सरगर्मी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने रविवार को मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी सीट पर मेरठ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा को उम्मीदवार घोषित कर दिया। आठ बार एमएलसी रहे ओमप्रकाश शर्मा के निधन के बाद शर्मा गुट ने इस बार शिक्षक सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग का उम्मीदवार उतारकर चुनावी हलचल तेज कर दी है।
जनता इंटर कॉलेज भूड़बराल में रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की मंडलीय बैठक में शिक्षक स्नातक सीट से उम्मीदवार की घोषणा हुई। मंडलीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता और मंडलीय मंत्री डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा के संचालन में यह बैठक हुई। इसमें मेरठ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा को स्नातक सीट पर चुनाव लड़ाने का निर्णय किया गया। प्रदेश स्तर से दिसंबर में उम्मीदवारी की अंतिम घोषणा की जाएगी, तब तक गजेंद्र वर्मा मेरठ-सहारनपुर मंडल के स्कूलों में अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे। यह सदस्यता अभियान 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रेखा शर्मा, शिवकुमार यादव, डॉ. राजेश शर्मा, राजकुमार राणा, ऋषिपाल शर्मा, कृपाल सिंह, उमेश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, अब प्रतिद्वंदी ठकुराई गुट पर भी उम्मीदवार की घोषणा को लेकर दबाव बढ़ गया है। गौरतलब है कि स्नातक व शिक्षक सीटों पर चुनाव 2020 में हुए थे, जिसमें शिक्षक सीट पर शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिवंगत ओमप्रकाश शर्मा को हार मिली थी और भाजपा के श्रीचंद शर्मा जीते थे। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल विजयी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed