फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gajanan ji Maharaj come to my house

मेरे घर में पधारो गजानन जी महाराज

Wed, 27 Aug 2025 07:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 27 Aug 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Gajanan ji Maharaj come to my house
रामलीला मैदान में बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

हिंदू युवा संगठन के तत्वावधान में गणेश महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रामलीला मैदान में हिंदू युवा संगठन सरधना के सौजन्य से आयोजित दस दिवसीय गणपति महोत्सव में भजन गायक अंकुश उपाध्याय ने गणपति वंदना और सुंदर-सुंदर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मेरे घर में पधारो गजानन जी महाराज भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। गणपति जी की शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के दौरान अवि तिलकधारी की टीम द्वारा प्रस्तुत भगवान गणेश एवं राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशील कुमार, शरद त्यागी, संजीव गुप्ता, कुणाल जैन, पंकज, मलखान सैनी व कमलेश पालीवाल का कमेटी सदस्यों द्वारा पटका पहनाकर सम्मान किया गया। आयोजक अमन गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में पांच सितंबर तक प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

दोपहर में डीजे, बैंड-बाजों और श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। पंडित हेमसागर द्वारा विधिविधान से गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, शानू जैन, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, राजू जाटव, गौरव ठाकुर, अंकित बाली, राहुल कुमार, हरित त्यागी, बोबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed