{"_id":"66f0c9201aa54c121f061617","slug":"gail-gas-pipeline-leakedpeople-scared-of-foul-smell-spread-across-the-city-meerut-news-c-14-1-mrt1050-661239-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गेल गैस की पाइपलाइन लीक... शहरभर में फैली दुर्गंध से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गेल गैस की पाइपलाइन लीक... शहरभर में फैली दुर्गंध से सहमे लोग
विज्ञापन
मेरठ/मोदीपुरम। गेल गैस की पाइपलाइन लीक होने से शहर में हड़कंप मच गया। गैस की दुर्गंध से लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने एहतियातन पाइपलाइन बंद करा दी। शाम को दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस, मेजर ध्यानचंद नगर, सूर्यापुरम समेत आसपास के इलाकों में गैस रिसाव के कारण लोग परेशान हुए। इस दौरान दो से ढाई घंटे आपूर्ति प्रभावित रही।
रविवार को पल्लवपुरम फेस दो के ओएच पाकेट में रविवार को गैल कंपनी की गैस पाइप लाइन लीक हो गई। फेस दो के ओएच पॉकेट के मकान नंबर 206 निवासी मीरा सिंह ने बताया कि रविवार को अचानक क्षेत्र में गैस की बदबू फैल गई। लोगों ने एक-दूसरे को जानकारी दी। लाइन लीक होने पर लोगों में भय फैल गया और सभी घरों से बाहर निकल आए।
लोगों ने गैल कंपनी के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। लोगों ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुला लिया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुनेश सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर लाइन बंद करा दी गई है। लीकेज कहां से है इसको लेकर कंपनी के कर्मचारी पहुंचकर जांच करेंगे। शाम को जागृति विहार से सटे लख्मीविहार, गढ़ रोड पर अजंता कॉलोनी, दिल्ली रोड पर सूर्या पैलेस, मेजर ध्यानचंद नगर, आरके पुरम, देवलोक कॉलोनी, सूर्यापुरम आदि में दुर्गंध से लोग सहम गए। कंकरखेड़ा के जगदीशपुरम में भी लोग गैस लीक से परेशान रहे।
विज्ञापन
मर्केप्टन की अधिक मात्रा से फैली दुर्गंध
पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) गैस की सप्लाई के दौरान लीकेज को पकड़ने के लिए मर्केप्टन (गंध फैलाने वाला केमिकल) मिलाया जाता है। रविवार को भी कंपनी की ओर से केमिकल मिलाया गया था, जिसकी मात्रा अधिक हो गई। इसी कारण जहां-जहां मामूली लीकेज भी थी, वहां से गैस रिसाव के कारण दुर्गंध फैल गई। रसोई गैस सिलेंडर में भरी जाने वाली एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) में भी यह केमिकल मिलाया जाता है।
लोगों से की संयम बरतने की अपील
पीएनजी में मर्केप्टन कैमिकल की मात्रा अधिक मिलने के कारण रविवार को दुर्गंध के कारण शहरभर से लोगों के फोन आए। कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए गैस आपूर्ति का एहतियात के तौर पर शटडाउन भी कर दिया गया था। इस केमिकल से लीकेज का पता किया जाता है। लोगों से संयम बरतने की अपील की गई। दो घंटे बाद हालात सामान्य हो गए। - विनय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, गेल गैस
वर्जन
मैं रसोई में काम करने के लिए गई तो गैस की बदबू आई। मैंने गैस नहीं जलाई। पहले तो लगा घर में ही बदबू आ रही है, लेकिन जब बाहर आई तो पूरे पॉकेट में बदबू फैली थी। घबरा कर परिजनों के साथ घर से बाहर आ गई। - मीरा सिंह, पल्लवपुरम
दोपहर में चाय बनाने के लिए रसोई में गई तो गैस की बदबू आई। बदबू दूर करने के लिए घर का दरवाजा खोला तो बाहर से भी बदबू आ रही थी। पड़ोसियों को भी घर के बाहर देखा तो घबरा गई और मैं भी परिवार के साथ बाहर आ गई। - संगीता यादव, पल्लवपुरम
बाहर शोर सुना तो जानकारी हुई कि पॉकेट में गैस लीक हो गई है। जिस कारण पूरे पॉकेट में बदबू फैली हुई है। हादसे के डर से परिवार को लेकर बाहर आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड पॉकेट में ही थी। - स्वेता यादव, पल्लवपुरम