फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gagan surrounded by kites ... spring has come again

पतंग से घिर गया गगन...आ गया है फिर वसंत

Thu, 30 Jan 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gagan surrounded by kites ... spring has come again
पतंग से घिर गया गगन...आ गया है फिर वसंत
विज्ञापन

मेरठ। ‘पतंग से घिर गया गगन कि आ गया है फिर वसंत’। वसंत पंचमी को याद करती कवि अदील अहमद की इन पंक्तियों को खूब तालियां मिलीं। कवि वीरेश त्यागी ने काव्य पाठ पढ़ा- जिंदगी भले ही मैं तुझे अखरता हूं, एक मैं ही तो हूं जो तुझे समझता हूं। लोग वाह-वाह कह उठे।
बुधवार को श्रीराम भवन लालकुर्ती में संस्कार भारती और साहित्यिक इकाई स्वामी विवेकानंद इकाई का भारत माता पूजन कार्यक्रम और कवि सम्मलेन हुआ। कवि सम्मेलन की शुरुआत कवि सुदेश दिव्य ने सरस्वती वंदना से की। कवि ताराचंद मानव ने कहा कि जब हमने शासन किया था तो सस्ता राशन दिया था, जनता ने पानी की जगह दूध पिया था। इस पर खूब तालियां बजीं। कवि प्रमोद लट्ठ ने हास्य कविता पढ़ी, पत्नी हमारी शरीर से भारी, एक कुंतल का वेट हिमाचल सा स्टेट। कवि विनेश कौशिक ने सुनाया, एक दिन दादा जी ने मुझसे कहा कि बेटा पहले जैसा तो कुछ भी नहीं रहा। कवयित्री रचना वानिया ने सुनाया, हमें तो बिछुडे़ हुए एक जमाना हुआ। गजलकार मंगल सिंह मंगल ने पढ़ा, दिली सब बात कह दो तुम, अभी नाराज न हो तुम।
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि ‘सबरस केरंग’ संस्कार भारती का पहला काव्य संग्रह है, जिसमें 27 रचनाकारों की रचनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में अनिल गोयल, प्रो. अरुण सोलंकी, ममता रत्नम, अनिल गोयल, कैप्टन जेपीएस राणा, डॉ. एसडी धीमान और डॉ. सुब्रतो सेन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed